BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ( BSSC ) के द्वारा स्पोर्ट ट्रेनर पद के लिए 379 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसका इंतेज़ार युवाओं को बेसब्री से था और अब यह इंतजार BSSC के द्वारा समाप्त कर दिया गया है। जिस भर्ती के लिए युवा 9 अक्टूबर 2025 से अपना आवेदन कर सकते है। जिसमें आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की पात्रता का निर्धारण किया गया है। जिसमें पात्र उम्मीदवार ही भर्ती में आवेदन कर पाएंगे।
अगर आप भी स्पोर्ट ट्रेनर के पद में नियुक्त होना चाहते है, तब आपके लिए BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Notification आ चुका है। अब आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। अब आपके मन में भर्ती से जुड़े कई सारे सवाल आ रहे होंगे, जैसे कि पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया क्या है ? तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज के लेख में हमने आपको भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दी है। जिसको पढ़ने के बाद आप भी अपना आवेदन आसानी से कर पाएंगे।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: Overview
| आयोजक का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग ( BSSC ) | 
| भर्ती का नाम | BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 | 
| पद का नाम | स्पोर्ट ट्रेनर | 
| पदों की संख्या | 379 | 
| आवेदन की शुरुआत | 9 अक्टूबर 2025 | 
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अक्टूबर 2025 | 
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन | 
| आधिकारिक वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in | 
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा स्पोर्ट ट्रेनर पद की नियुक्ति निकाली गई है। जिसको 379 पदों की रिक्तियों को भरने के लिए निकाला गया है। जिसमें आप सभी इच्छुक युवा 9 अक्टूबर 2025 से अपना आवेदन कर सकते है। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2025 से पहले अपना आवेदन संपन्न करा लें। जिससे आपके हाथ से ये सुनहरा अवसर निकले ना। आप अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से यानी कि इनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते है। जिसके लिए आप सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के नाम पर 100 रूपये का भुगतान करना पड़ेगा।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 के लिए पात्रता ?
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान से स्पोर्ट कोचिंग की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदक ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो।
- सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए।
- अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको यहां पर BSSC Sports Trainer Recruitment 2025 Online Apply Link पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपके सामने Application Form आ जाएगा।
- जिसमें मांगी गई सभी जानकारी भर दें और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अब आपको आवेदन शुल्क जमा करके आवेदन पत्र सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र प्रिंट ले लेना है।
