MP Police Constable Bharti Apply 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा कांस्टेबल पदों के लिए 7500 रिक्तियां निकाली गई है। जिसका इंतेज़ार सभी युवा बेसब्री से कर रहे थे, खासकर वह युवा जो कि पुलिस विभाग के अंतर्गत सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते थे। ऐसे में आप सभी का इंतेज़ार समाप्त हो चुका है, क्योंकि अब आप 15 सितंबर 2025 से अपना आवेदन कर पाएंगे। जिसके लिए आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप अपना आवेदन आसानी से कर पाएंगे।
अगर आप भी MP Police Constable Bharti Apply 2025 करना चाहते है, तो आपको बता दें कि आप इस भर्ती में तभी आवेदन कर पाएंगे, जब आप एक पात्र उम्मीदवार होंगे, हालांकि इस भर्ती में हर राज्य का छात्र आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य पात्रता भी निर्धारित की गई है। जिसमें पात्र छात्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य करा लें। अब आपके मन ने अवश्य ही कुछ सवाल आ रहे होंगे, तो आज के लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके लिए हमारा लेख अंत तक अवश्य पढ़ें।
MP Police Constable Bharti Apply 2025: Overview
| आयोग का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( MPESB ) | 
| भर्ती का नाम | MP Police Constable Bharti 2025 | 
| पद का नाम | कांस्टेबल | 
| पदों की संख्या | 7500 | 
| आवेदन तिथि | 15 सितंबर 2025 – 29 सितम्बर 2025 | 
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन | 
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in | 
MP Police Constable Bharti Apply 2025
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( MPESB ) के द्वारा 7500 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई है। जिसके इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 15 सितंबर 2025 से कर पाएंगे। जिसके बाद यह आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। जिससे पहले आपको अपना आवेदन सफलतापूर्वक करा लेना है। इस भर्ती के लिए जितने भी छात्र आवेदन करेंगे, उन्हें बता दें कि उनकी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता शामिल है। जिसमें सफल होने के बाद ही आप भर्ती में सफल हो पाएंगे।
MP Police Constable Bharti 2025 के लिए पात्रता क्या है ?
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
- छात्र अपनी आयु की गणना 29 सितंबर 2025 के आधार पर करेंगे।
- जितने आरक्षित वर्ग के छात्र है, उन्हें नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
- किसी भी राज्य का छात्र भर्ती में आवेदन कर सकता है।
- आवेदक कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8 निर्धारित की गई है।
MP Police Constable Bharti Apply 2025 कैसे करें ?
- सर्वप्रथम आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहां से MP Police Constable Bharti Apply 2025 Link पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपको पंजीकृत होकर लॉगिन कर लेना है।
- उसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर देनी है।
- अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- अंत में आपको अपना आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
MP Police Constable Bharti Application Fees 2025 कितनी है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सामान्य श्रेणी के छात्र है, तब आपको आवेदन शुल्क के रूप में 500 रूपये देने होंगे। लेकिन अगर आप किसी अन्य श्रेणी के छात्र है, तब आपको आवेदन शुल्क में 50% की छूट मिलेगी। यानि कि आपको 250 रूपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। जिसको जमा करने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
			